फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two death and 163 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में दो डॉक्टर समेत 163 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, चार मरीजों की हुई मौत

Tue, 29 Sep 2020 10:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
two death and 163 new corona positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

गोरखपुर  कोरोना संक्रमण के बीच दूसरे दिन भी 200 से कम मरीज मिले हैं। मंगलवार को 24 घंटे में 163 नए मरीज मिले। चार मरीजों की मौत हुई। संक्रमितों में बीआरडी और निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत एडीएम कार्यालय के एक कर्मी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 15440 हो गई है। इनमें से 13614 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1578 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में कुल 248 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


बीआरडी में कर्मचारियों के संक्रमित होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। मंगलवार को करीब चार कर्मियों के अलावा एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा राप्ती नगर में रहने वाले एक निजी डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं। एसएसपी आवास में रहने वाले एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें सात साल का एक मासूम भी शामिल है।
विज्ञापन


एडीएम कार्यालय का एक कर्मी, झरना टोला में एक ही परिवार के तीन लोग, रेलवे अस्पताल सुमेर सागर में एक ही परिवार के दो लोग, पैडेलगंज में एक ही परिवार के तीन लोग, राप्तीनगर में एक ही परिवार के दो लोग, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के दो लोग, गगहा के कुशहा में एक ही परिवार के सात लोग, विजय विहार में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शहरी क्षेत्र में मिले 88 नए मरीज

शहरी क्षेत्र में 88 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र के सर्वाधिक 33 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर में 23, गोरखनाथ में 13, कोतवाली और रामगढ़ताल में सात-सात, गुलरिया में दो, तिवारीपुर, राजघाट और चिलुआताल में एक-एक मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 56 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, ब्रह्मपुर, जंगल कौड़िया, पिपरौली, पाली, खजनी में एक-एक, बड़हलगंज में छह, कैंपियरगंज, सहजनवां में दो-दो, चरगांवा में 10, गगहा में 12, खोराबार में आठ, पिपराइच में पांच और उरुवा में चार मरीज मिले हैं। इनके अलावा 19 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  

चार संक्रमितों की बीआरडी में मौत
पिछले 24 घंटे में चार संक्रमितों की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई। इनमें से दो गोरखपुर और दो कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मंगलवार सुबह हुई। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सोमवार देर रात हुई। कुशीनगर जिले के पटहरेवा थाना के बलियवा निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत मंगलवार सुबह हुई। कुशीनगर के फाजिलनगर निवासी 40 वर्षीय युवक की मौत सोमवार देर रात हुई है।

जूनियर डॉक्टर पर मोबाइल छीनकर पीटने का आरोप
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गोपालगंज के मुजौना निवासी हरेंद्र (35) सोमवार को मेडिसिन के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुए थे। उनकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। आरोप है कि परिजन जूनियर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगे। इस पर जूनियर डॉक्टर ने वीडियो बना रहे युवक को पीटते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद परिजन मोबाइल मांगने लगे, लेकिन जूनियर डॉक्टर ने मोबाइल नहीं दिया। इस पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर लिखित तहरीर देकर शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed