{"_id":"60e8279f8ebc3ef9f8426829","slug":"two-death-after-wall-collapsed-due-to-rain-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बारिश से मिट्टी की दीवार गिरी, दबकर चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बारिश से मिट्टी की दीवार गिरी, दबकर चाचा-भतीजे की मौत
Fri, 09 Jul 2021 04:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Jul 2021 04:10 PM IST
सार
झोपड़ी की तीन दीवारें पहले से ही गिरी हुईं थीं, तिरपाल डालकर रहता था परिवार, बेलीपार के ऊंचगांव में एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में छाया मातम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तेज आंधी और बारिश के चलते गुरुवार को बेलीपार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में एक घर की मिट्टी की दीवार कर गिर गई। इसके मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में मातम है। परिवार के लोगों ने देर शाम मृतकों का राप्ती तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान चाचा मिश्रीलाल (45) और उनके भतीजे पिंटू (25) के रूप में हुई है। बेलीपार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव गांव में आधाराम निषाद मिट्टी की दीवारों पर तिरपाल डालकर बनाए गए कमरे में अपने पांच बेटों, एक बेटी और भाई मिश्रीलाल के साथ रहते थे।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह तेज हवा और बारिश के बीच दीवार गिर गई। इससे आधाराम के पुत्र पिंटू (25) की मौके पर ही मौत हो गई। आधाराम के भाई मिश्रीलाल भी मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसी आए और मलबा हटाया और घायल को परिजन सेंवई बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
पिंटू का अंतिम संस्कार कलानी स्थित राप्ती तट करने गए घर वाले अभी नदी पर ही थे तभी मिश्रीलाल के मौत की सूचना भी आ गई। गांव में दोहरी मौत से मातम छा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।