फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two dead including gold trader after being hit by train in Gorakhpur

Gorakhpur: ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी सहित दो की मौत, 24 घंटे के भीतर हुए दो हादसे

Sun, 12 Feb 2023 10:57 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Feb 2023 10:57 AM IST
सार

देवरिया में ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी सहित दो लोगों की मौत हो गई। व्यक्ति सुबह स्कूटी से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गए था, वापस लौटते समय बीआरडीपीजी कॉलेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप वैशाली सुपरफास्ट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Two dead including gold trader after being hit by train in Gorakhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया के बीआरडीपीजी कॉलेज के पास 24 घंटे के भीतर ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मरने वालों में एक युवक गोरखपुर जनपद का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मृतकों में से एक गोरखपुर का
शहर के भुजौली कॉलोनी निवासी ऋषिकेश वर्मा (45) पुत्र राजेंद्र वर्मा शनिवार की सुबह स्कूटी से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। लौटते समय बीआरडीपीजी कॉलेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप वैशाली सुपरफास्ट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पॉकेट से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों ने शव की शिनाख्त ऋषिकेश वर्मा के रूप में की और पुलिस को सूचित किया। ऋषिकेश की शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर आभूषण की दुकान है। घटना के बाद पूरे परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। हादसे की खबर सुनकर शहर के व्यवसायियों ने शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर... मालगाड़ी की चपेट में आया युवक
दूसरी घटना में शुक्रवार को बीआरडीपीजी कॉलेज के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ी दूर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मरवट गांव निवासी किशन पासवान (24) पुत्र रामनगीना की मौत हो गई। जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान किशन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed