{"_id":"60bb669a8a222c22994cd774","slug":"two-dead-in-road-accident-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बहन के घर हल्दी की रश्म अदा कर घर लौट रहा था भाई, सड़क हादसे में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बहन के घर हल्दी की रश्म अदा कर घर लौट रहा था भाई, सड़क हादसे में चली गई जान
Sat, 05 Jun 2021 05:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:27 PM IST
सार
कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर हुई घटना, शनिवार को आनी है बरात, दूसरे सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शुक्रवार की रात में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के गांवों में मातम छा गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तरकुलवा थानाक्षेत्र के बेलही गांव निवासी लक्ष्मण यादव (35) पुत्र हीरालाल यादव की बहन की शादी बघौचघाट थानाक्षेत्र के पिपरा गांव हुई है। बहन के घर शनिवार को बरात आनी थीं। शुक्रवार को लक्ष्मण बहन के घर हल्दी की रस्म में शामिल होकर देर रात बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
अभी वह कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर खुटहां पटखौली गांव तक पहुंचा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उसी समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लघुशंका कर घर की ओर लौट रहे खुटहां पटखौली गांव निवासी हदीबुल्लाह (70) पुत्र फोरल्ली को भी अज्ञात गाड़ी ने ठोकर मार दी, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर चालक फरार हो गया।
नाबालिग बच्चों के सिर उठा पिता का साया
लक्ष्मण के मौत की खबर लगते ही बेलही व खुटहां पटखौली गांवों में मातम छा गया। लक्ष्मण की माता पानपति, पत्नी वंदना, बेटा प्रियांशु (10), बेटी प्रिया (6) दहाड़े मारकर रोने लगे। वंदना अपनी गोद में छह माह के दुधमुंहे बच्चे को लिए रोते-रोते मूर्छित हो जा रही थी। जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई थी।