फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two days ago rumors spread records missing from Gorakhpur AIIMS office

खेल हुआ फेल: गोरखपुर एम्स में ही मिली पर्सनल फाइल, अभिलेख गायब होने की उड़ी थी अफवाह

Wed, 17 Jan 2024 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jan 2024 11:20 AM IST
सार

गोरखपुर एम्स में दो दिन पहले कार्यालय से अभिलेख गायब होने की अफवाह उड़ाई थी। इसकी जांच शुरू कराई गई तो मंगलवार को अभिलेख सही सलामत मिली। प्रशासन का कहना है कि फाइल ऑफिस में ही थी।

विज्ञापन
Two days ago rumors spread records missing from Gorakhpur AIIMS office
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एम्स में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे प्रशासनिक अफसर की पर्सनल फाइल व सर्विस बुक मिल गई है। प्रशासन का कहना है कि फाइल ऑफिस में ही थी। इस मामले में फाइल गायब होने की अफवाह उड़ाई गई थी। इस मामले में एक अफसर की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, जो आरोपी अधिकारी के विरोधी माने जाते हैं। अब जांच यह की जा रही है कि पर्सनल फाइल और सर्विस बुक दफ्तर में ही थी तो अफवाह उड़ाई क्यों गई।

विज्ञापन


अब जांच के बाद ही सच सामने आएगा, लेकिन अंदरखाने चर्चा यह भी है कि आरोपी अफसर ने अपने अभिलेख भिजवाते हुए एनओसी के लिए आवेदन किया है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। उधर, आरोप लगाने वाली छात्रा की हालत भी अब ठीक है और वह अपनी मां के साथ परिसर में ही अलग फ्लैट में रह रही है। अफसरों ने बताया कि वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
विज्ञापन


आरोपी प्रशासनिक अफसर की प्रतिनियुक्ति शनिवार को ही समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद रविवार को परिसर में इस बात की चर्चा होने लगी कि अफसर अपनी सर्विस बुक और पर्सनल फाइल साथ लेकर गए हैं। अब सवाल उठने लगे थे कि सप्ताह भर पूर्व आरोप लगने के बाद से ही अफसर के परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। उसका केबिन भी लॉक कर दिया गया था। ऐसे में फाइल गायब कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार को अवकाश के बाद जब एम्स खुला तो फाइल गायब होने का प्रकरण चर्चा का विषय बन गया। मामले के जांच की बात जब होने लगी तो कहानी एक बार फिर पलट गई और मंगलवार शाम को पता चला कि फाइल मिल गई है। फाइल मिलने पर भी एम्स परिसर में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पहले यह कहा गया कि आरोपी अफसर स्वयं फाइल लेकर आया था।

इसके बाद कहा जाने लगा कि अफसर ने किसी दूसरे के माध्यम से फाइल भेजी है। फिलहाल जांच के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी, लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि जिस पर्सनल फाइल व सर्विस बुक के गायब होने की बात कही जा रही थी, अब वह एम्स कार्यालय में वापस पहुंच चुकी है। आरोपी अफसर को यहां से कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र से पहले सभी विभागों की रिपोर्ट ली जाएगी कि इस अफसर से संबंधित कोई पत्रावली या अन्य देनदारी बाकी तो नहीं है।

 

छात्रा के रुख पर तय होगी आगे की कार्रवाई
इस मामले में अब अहम भूमिका छात्रा और उसके परिजनों की रहेगी। कानून के जानकारों का कहना है कि छात्रा बालिग है और ऐसे प्रकरण में उसे खुद ही आगे आकर केस दर्ज कराना चाहिए। अगर वह अपने कॅरिअर के चलते ऐसा नहीं करना चाहती तो उसके घरवालों को ऐसा करना होगा। छात्रा बीमार थी, इसलिए अभी तक उसकी तरफ से केस दर्ज कराया जाएगा या नहीं इस पर चर्चा नहीं हो रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed