फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 trains cancelled, 12 diverted in Gorakhpur news in hindi

UP: गोरखपुर में 13 ट्रेनें निरस्त,12 का रास्ता बदला, 31 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रभावित रहेगा रूट, जानिए शेड्यूल

Sat, 22 Aug 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:46 AM IST
सार

गोरखपुर कैंट-उनौला (7.64 किमी) रेल ट्रैक के दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग और 3 सितंबर को CRS निरीक्षण के चलते 31 अगस्त से 4 सितंबर तक ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 13 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 12 ट्रेनों को डायवर्ट कर भटनी-मऊ-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा।

विज्ञापन
13 trains cancelled, 12 diverted in Gorakhpur news in hindi
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच (7.64 किमी ) रेल ट्रैक के दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग के चलते 31 अगस्त से चार सितंबर तक ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


इसके चलते 13 ट्रेनें निरस्त की दी गई हैं और 12 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर होकर बस्ती, गोंडा के रास्ते नहीं चलेंगी। अगर इन ट्रेनों से सफर कर रहे हैं तो जान लें कि करीब दो से तीन घंटे ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि मार्ग परिवर्तित होकर चलने में दूरी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें निरस्त
55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर
55036 गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर

55037/55038 सीवान-थावे-सीवान पैसेंजर
55035 सीवान-गोरखपुर कैंट पैसेंजर

55055 छपरा-नकहा जंगल पैसेंजर
55056 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर
विज्ञापन

55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर
55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर

65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू
75103 छपरा-थावे डेमू

75105 थावे-नकहा जंगल डेमू

इन ट्रेनों का मार्ग बदलेगा
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस

14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस
13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस

13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस

15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस

12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस
02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस

02569 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
 

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी
15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस को देवरिया सदर, 15082/15081 गोमती नगर-गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस को आनंदनगर, 19489/19490 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस को भटनी, 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को भटनी, 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस को चौरी चौरा, 11047/11048 दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस को मऊ, 55041/55042 सीवान-गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी ट्रेन भटनी और 55074 बढ़नी-गोरखपुर सवारी नकहा जंगल से संचालित होगी।

पांच ट्रेनें नियंत्रित होकर चलेंगी
19726 दरभंगा-खातीपुरा, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, 15274 आनंद विहार-रक्सौल, 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी और 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित रेल मंडलों में 30 से 60 मिनट तक नियंत्रित होकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed