फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two auto-rickshaw drivers clash over queuing order; video goes viral.

Gorakhpur News: ऑटो का नंबर लगाने को लेकर दो चालक भिड़े, वीडियो वायरल

Sat, 22 Aug 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two auto-rickshaw drivers clash over queuing order; video goes viral.
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे टेंपो का नंबर लगाने और सवारी बैठाने को लेकर दो चालकों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टेंपो स्टैंड पर नंबर लगाने और यात्रियों को अपनी-अपनी गाड़ी में बैठाने को लेकर दोनों चालकों में पहले विवाद हुआ। बात बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भोपा चौराहे पर चालक सड़क पर ही टेंपो खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। नंबर लगाने और यात्रियों को अपनी गाड़ी में बैठाने को लेकर आए दिन विवाद होता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed