{"_id":"6423d07aa41a4e05da06ca75","slug":"two-corona-positive-got-in-gorakhpur-jail-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में कोरोना ने फिर दी दस्तक, दो युवक मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में कोरोना ने फिर दी दस्तक, दो युवक मिले संक्रमित
Wed, 29 Mar 2023 11:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:15 AM IST
सार
एंटीजन किट से जांच में सभी निगेटिव मिले थे। कुछ बंदियों में सर्दी, जुकाम के मामूली लक्षण थे। संदेह होने पर उनका नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए बीआरडी भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
गोरखपुर जेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मंगलवार को दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को जेल के मुख्य बैरक में भेजे जाने से कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों को जेल की क्वारंटीन सेल में निरुद्ध किया गया है। गोरखपुर जिले में दो मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। युवकों के संपर्क में आने वालों की जांच शुरू करा दी गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गोरखपुर जिले में इस वर्ष पहली बार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व 30 दिसंबर 2022 को जिले में अंतिम संक्रमित मिला था। उसके बाद जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया था।
इसे भी पढ़ें: डीजे बजाने को लेकर मचा था बवाल, मारपीट में घायल बुजुर्ग ने 11 दिन बाद दम तोड़ा
विज्ञापन
कोविड जांच के नोडल अधिकारी व एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जेल में निरुद्ध होने वाले बंदियों को मुख्य बैरक में भेजने से पहले कोरोना जांच कराई जाती है। इसी क्रम में रविवार को 64 बंदियों की कोरोना जांच की गई। इसके लिए मेडिकल मोबाइल वैन (एमएमयू) को मंडलीय कारागार पर भेजा गया था।
एंटीजन किट से जांच में सभी निगेटिव मिले थे। कुछ बंदियों में सर्दी, जुकाम के मामूली लक्षण थे। संदेह होने पर उनका नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए बीआरडी भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 24 वर्ष और 28 वर्ष के दो बंदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।