फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two corona patient died and many got positive in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में दो कोरोना मरीजों की मौत, सीएमओ सहित मिले 22 नए संक्रमित

Sat, 17 Oct 2020 04:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
two corona patient died and many got positive in siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के दो कोरोना मरीजों की बस्ती के कैली और गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सीएमओ सहित 22 नए मरीज पाए गए। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 3526 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3169 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं। 315 का इलाज चल रहा है और अब तक 42 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बस्ती के कैली अस्पताल से कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा बांसी ब्लॉक के एक गांव निवासी एक सरकारी कर्मी को गोरखपुर एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती थे, उनकी भी संक्रमण से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए। इस बात की पुष्टि उन्होंने स्वंय की है। इसके अलावा डुमरियागंज के सेमुआडीह गांव में सात, नौगढ़ के करौती गांव में चार, नौगढ़ में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेसरहा के महुलानी, बंजारा बुजुर्ग, दुधनी और पिपरा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी कस्बा, बढनी के दुधवनिया, इटवा बदनी, जोगिया के कटया, मिठवल के महोखवा, उसका बाजार के मदनपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 22 नए संक्रमित मिले हैं, उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। संक्रमण से दो लोगों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed