तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक बच्ची की ऐसे बच गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के पिपरा दौलाकदम गांव में एक तालाब में डूबने से शनिवार को दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची को लोगों ने बचा लिया। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सीएचसी पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में लेने से रोक दिया। काफी समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा दौलाकदम गांव के सत्तन शर्मा का बेटा लालू (12) और गांव के ही राजीव प्रसाद का बेटा आदित्य (10) शनिवार की दोपहर गांव के बाहर एक तालाब में घोंघा पकड़ने गए थे। साथ में आदित्य की छोटी बहन धनदेवी (9) भी थी। घोंघा बीनते हुए लालू तालाब में गहरे पानी में फिसलकर चला गया। उसे डूबते हुए देख आदित्य बचाने का प्रयास किया। इससे वह भी डूबने लगा।
यह देख किनारे खड़ी घनदेवी भी आदित्य को बचाने के लिए उतर गई। तीनों डूबने लगे। इसी बीच कुछ लोगों की नजर पड़ी तो धनदेवी को किसी तरह बाहर निकाला। धनदेवी ने बताया कि अंदर दो और डूबे हुए हैं। लोगों ने अंदर गोता लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला।
दोनों को पास में ही सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने लालू और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही सीएचसी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर आंखों के सामने भाई आदित्य की मौत से धनदेवी बनवास है।
सूचना पर पहुंची हेतिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन नाराज होने लगे। वह नहीं चाहते थे कि शव का पोस्टमार्टम हो। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने काफी समझाया तब जाकर परिजन माने। लालू दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। वहीं आदित्य अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहने हैं।
इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।