{"_id":"69b928978905079e88088f18","slug":"two-buses-will-run-from-gorakhpur-to-vindhyachal-dham-from-march-18th-to-march-27th-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र: विंध्याचल धाम के लिए गोरखपुर से चलेंगी दो अतिरिक्त बसें , जानिए कहां से मिलेंगी ये खास बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र: विंध्याचल धाम के लिए गोरखपुर से चलेंगी दो अतिरिक्त बसें , जानिए कहां से मिलेंगी ये खास बस
Tue, 17 Mar 2026 03:40 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:40 PM IST
सार
परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस रूट पर गोरखपुर से विंध्याचल धाम के लिए सीधे बस सेवा उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को वाराणसी पहुंचकर विंध्याचल के लिए दूसरा बस पकड़नी पड़ती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम विंध्याचल धाम के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। ये दोनों बसें 18 से 27 मार्च तक शहर के कचहरी बस स्टेशन से चलाई जएंगी।
विज्ञापन
परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस रूट पर गोरखपुर से विंध्याचल धाम के लिए सीधे बस सेवा उपलब्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को वाराणसी पहुंचकर विंध्याचल के लिए दूसरा बस पकड़नी पड़ती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण यह समस्या और बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए परिवहन निगम ने कचहरी बस स्टेशन से विंध्याचल धाम के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दो बसें चलाई जाएंगी। ये बसें 18 मार्च से 27 मार्च तक कचहरी बस स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन