{"_id":"5f524a8a46fb5c220e3d09b1","slug":"two-blocks-will-be-tb-free-in-first-phase-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पहले चरण में दो ब्लॉक होंगे टीबी मुक्त, चलाया जा रहा है खास अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पहले चरण में दो ब्लॉक होंगे टीबी मुक्त, चलाया जा रहा है खास अभियान
Fri, 04 Sep 2020 07:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:39 PM IST
सार
- सहजनवां व पिपरौली में ढूढ़ें जा रहे मरीज
- उपचार के साथ बताए जा रहे रोकथाम के तरीके
विज्ञापन
TB ward
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां व पिपरौली ब्लॉक को 2021-22 में टीबी रोग से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए नए सिरे से विभाग ने अभियान शुरू किया है। इन ब्लॉकों के हर गांवों में मरीज चिह्नित किए जा रहे हैं। चिह्नित रोगियों का उपचार किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को बचाव के उपाय की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिले को टीबी (क्षय रोग) रोग से मुक्त किया जाना है। इसे लेकर पहले चरण में शासन ने दो ब्लॉकों का नाम क्षय रोग विभाग से मांगा था। विभाग ने सहजनवां व पिपरौली का नाम भेजा था। इसे शासन ने स्वीकृति प्रदान दे दी है।
विज्ञापन
क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि शुरुआती दिनों में इन दो ब्लॉकों में सर्वाधिक मरीज मिले थे। इसलिए इन ब्लॉकों का चयन किया गया है। अभियान 2019 में ही शुरू हो गया था। लेकिन कोरोना चलते रोक दिया गया था। अब नए सिरे से अभियान की शुरुआत की गई है। मरीज चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों में चलेगा सघन अभियान
शासन ने तीन ब्लॉकों- ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज व बांसगांव के गांवों में टीबी मरीजों को ढूढ़ने व उनके इलाज तथा रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इन ब्लॉकों का चयन शासन स्तर से ही किया गया। इनकी लिस्ट शासन को विभाग की ओर से नहीं भेजी गई थी। शासन ने खुद ही चयन कर मरीजों को ढूढ़ने के निदेऱश दिए हैं।