फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two bikes collided head-on in Gagaha, Gorakhpur, killing two and injuring two.

Gorakhpur News: गजपुर में दो बाइकें आमने-सामने टकराईं, दो की मौत; दो घायल- जानिए कैसे हुआ हादसा

Wed, 21 Jan 2026 11:10 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 21 Jan 2026 11:10 AM IST
सार

चश्मदीदों ने बताया कि दोनों ही मोटरसाइकिलें काफी तेज गति में थीं, जिसके कारण चालक संतुलन नहीं बना सके और टकरा गए। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सिसायल निवासी हरेराम प्रजापति (55 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार देवरिया के निबा निवासी रामबहाल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two bikes collided head-on in Gagaha, Gorakhpur, killing two and injuring two.
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गजपुर के एसआर पीजी काॅलेज के सामने मंगलवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई सीधी भिड़ंत में हरेराम प्रजापति (55) और रामबहाल (30) की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा में दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों ही मोटरसाइकिलें काफी तेज गति में थीं, जिसके कारण चालक संतुलन नहीं बना सके और टकरा गए। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सिसायल निवासी हरेराम प्रजापति (55 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी बाइक पर सवार देवरिया के निबा निवासी रामबहाल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। दोनों परिवारों में इस खबर के बाद से कोहराम मचा हुआ है। पहली बाइक पर हरेराम प्रजापति के साथ सिसायल के गोलू (24) और रवि प्रजापति (24) भी सवार थे। टक्कर में इन दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कौड़ीराम सीएचसी पहुंचाया, जहां से दो को मृत घोषित एवं दो अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed