{"_id":"605e1f948ebc3e8cf75e7e51","slug":"two-bags-snached-away-from-separate-places-gorakhpur-news-gkp3899157193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने चार पहिया वाहन व स्कूटी से उड़ाया बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्कों ने चार पहिया वाहन व स्कूटी से उड़ाया बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचक्कों ने चार पहिया वाहन व स्कूटी से उड़ाया बैग
बरहज। नगर में चार पहिया वाहन और स्कूटी से अलग-अलग जगहों से उचक्कों ने सामान भरे दो बैग पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। जबकि सक्रिय हुए उचक्कों को लेकर लोगों में दहशत है। पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई है।
देईडीहा के जितेंद्र तिवारी चार पहिया गाड़ी से किसी काम से बरहज आए थे। बताया जा रहा है कि मुख्य चौक पर वह सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे। लौटने पर गाड़ी में बैग नहीं था। उन्होंने बताया कि बैग में आठ हजार रुपये और ग्राहकों के बीमा के कागजात थे। जबकि कपरवार निवासी श्रवण गुप्त भी दवा लेने आए थे। उनका कहना है कि वह अपनी स्कूटी खड़ी कर दवा ले रहे थे। इसी बीच उचक्के ने बैग पर हाथ साफ कर दिया। काफी तलाश के बाद भी बैग का कहीं पता नहीं लग सका। श्रवण का कहना है कि बैग में भलुअनी बीआरसी के कुछ जरूरी कागजात, बच्चों की टीसी और अपने स्वर्गीय पिता की पेंशन के कागजात रखे थे। नगर में अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं को लेकर लोग सकते में हैं। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।