Gorakhpur News: गोरखपुर चिड़ियाघर में बढ़ेगा कुनबा, जुलाई में गुजरात से आएंगे दो बब्बर शेर
मार्च 2021 में 152 वन्य जीवों के साथ गोरखपुर चिड़ियाघर का उद्घाटन हुआ था। इसी वक्त भेड़िए का जोड़ा भी लाया जाना था। लेकिन किसी वजह से वे आ नहीं सके। बीते दिनों गुजरात के सक्करबाग चिड़ियाघर में भेड़ियों का प्रजनन हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिड़ियाघर में अगले कुछ महीनों में दो बब्बर शेर और भेड़िओं का जोड़ा आ जाएगा। मौसम की अनुकूलता को देखते हुए 15 जून से 15 जुलाई के बीच इनके पहुंचने की संभावना है। पिछले वर्ष सितंबर माह में प्रबंधन ने अनुमति पत्र के संबंध में सीजेडए को रिमाइंडर भेजा था।
मार्च 2021 में 152 वन्य जीवों के साथ गोरखपुर चिड़ियाघर का उद्घाटन हुआ था। इसी वक्त भेड़िए का जोड़ा भी लाया जाना था। लेकिन किसी वजह से वे आ नहीं सके। बीते दिनों गुजरात के सक्करबाग चिड़ियाघर में भेड़ियों का प्रजनन हुआ। अब प्रबंधन वहां से भेड़ियों को लाए जाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरा कर रहा है।
सक्करबाग से लाए गए दो बब्बर शेरों में से एक मरियम की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। मरियम ने अपनी सामान्य उम्र (18 वर्ष) पूरी कर ली है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि उम्र अधिक होने और बीमारी की वजह से मरियम को खाने-पीने में अधिक परेशानी हो रही है। प्रबंधन अब दोनों स्वीकृत बब्बर शेरों को लाने की योजना बना रहा है। उम्मीद है कि बारिश का मौसम शुरू होते ही दोनों गोरखपुर आ जाएंगे।
स्वीकृत बब्बर शेर ही लाए जाएंगे
2018 में गुजरात के सक्करबाग चिड़ियाघर से 11 बब्बर शेर यूपी लाने की स्वीकृति मिली थी। इनमें चार को गोरखपुर चिड़ियाघर और सात को इटावा लायन सफारी लाया जाना था। पहले चरण में कुल सात बब्बर शेर लाए गए। इनमें एक की मौत हो गई।
चार शेर लायन सफारी, इटावा में रखते हुए दो शेर (नर पटौदी और मादा मरियम) को गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया। ऐसे में अब स्वीकृत बब्बर शेरों में से बचे दोनों गोरखपुर लाए जाएंगे। प्रबंधन शेरों के साथ भेड़ियों को भी चिड़ियाघर ला सकता है।