{"_id":"645375323a6c07bba807cc7a","slug":"two-arrested-with-60-stolen-mobile-phones-in-gorakhpur-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरी के 60 मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार, बांग्लादेश में करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरी के 60 मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार, बांग्लादेश में करते थे सप्लाई
Thu, 04 May 2023 02:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 May 2023 02:34 PM IST
सार
आरोपियों की पहचान झारखंड के तलझाड़ी निवासी फेकन मंडल और पश्चिम बंगाल के साहेबगंज निवासी मुहम्मद समीउल शेख के रूप में हुई। एसपी जीआरपी डाॅ. अवधेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी कर बांग्लादेश में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उनके पास से 60 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
आरोपियों की पहचान झारखंड के तलझाड़ी निवासी फेकन मंडल और पश्चिम बंगाल के साहेबगंज निवासी मुहम्मद समीउल शेख के रूप में हुई। एसपी जीआरपी डाॅ. अवधेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।
संदेह के आधार पर प्लेटफार्म नंबर दो पर बैग लेकर बैठे दो युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 60 मोबाइल फोन मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि सभी मोबाइल फोन चोरी के हैं।
विज्ञापन
आरोपी आजमगढ़ जिले में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। बुधवार को चोरी का मोबाइल फोन लेकर मालदा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल फोन को बांग्लादेश में बेच दिया करते थे।