{"_id":"5e44fe178ebc3ee5a46de9b8","slug":"two-arrested-with-120-parrots-in-border-village-of-bargadwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: 120 तोते के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आजमगढ़ भेजने की चल रही थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: 120 तोते के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आजमगढ़ भेजने की चल रही थी तैयारी
Thu, 13 Feb 2020 01:16 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अन्तर्गत मधवलिया वन क्षेत्र रेंज के इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे बरगदवा गांव में बुधवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एसएसबी जवान व वनकर्मियों की संयुक्त टीम ने छापा डाल कर एक घर में बंधक बनाएं गए, 120 तोते को बरामद किया। मौके पर वनकर्मियों की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वनकर्मियों की टीम ने बरामद तोते को रेंज परिसर निचलौल लाकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के रैकेट में शामिल अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
मधवलिया रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बॉर्डर से सटे बरगदवा गांव स्थित एक मकान में कुछ लोग तस्करी के लिए तोते को पिंजरे में बंधक बनाकर रखे है। इसके बाद इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात बरगदवा बीओपी के एसएसबी जवानों को साथ लेकर मकान में छापा डाला गया। जहां पर मकान की जांच के दौरान पिंजरे में कैद कर रखे गए 120 तोते बरामद हुए।
विज्ञापन
मौके पर तोते के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम गोरख व मुनमुन निवासी बरगदवा बताया है। इन लोगों ने बताया कि यह लोग बागों से तोतों को पकड़कर आजमगढ़ जिले में भेजने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों से कुछ और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा l