फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two arrested including the accused of murdering a woman and burning her body

Gorakhpur News: महिला की हत्या कर शव जलाने के आरोपी समेत दो गिरफ्तार, केस दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 08 Dec 2023 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 Dec 2023 11:11 AM IST
सार

एसओ गगहा आशीष सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर 2023 को विवाहिता की मां ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना है कि दहेज के लिए ससुरालवालों ने बेटी की हत्या कर दी। उन्हें बिना सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भिजवाया था।

विज्ञापन
Two arrested including the accused of murdering a woman and burning her body
झंगहा में दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार सगे भाई।

विस्तार

गोरखपुर जिले में झंगहा इलाके के हरपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के आरोपी पति पिंटू यादव और उसके भाई अनिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया के गौरीबाजार की मठिया निवासी सुभावती देवी ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना है कि बेटी अनीता की शादी 7 जून 2022 को झंगहा क्षेत्र के हरपुर निवासी पिंटू यादव पुत्र परशुराम यादव के साथ हुई थी। शादी में दहेज में जो सामान तय हुए थे, वे सभी दिए गए। शादी के बाद से दामाद पिंटू बेटी को दहेज के लिए अक्सर पीटता था।
विज्ञापन


29 नवंबर को किसी माध्यम से सूचना मिला कि पिंटू यादव, अनिल, राहुल, निशा पुत्री परशुराम यादव, रजवंती पत्नी परशुराम यादव व परशुराम यादव पुत्र गोरई यादव ने बेटी को पीटकर उसकी हत्या कर शव को जंगल भुसवल गांव के समीप नदी के किनारे ले जाकर जला दिया है। पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गगहा पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान गगहा के ढरसी गांव निवासी सावित्री देवी के रूप में हुई है। एसओ गगहा आशीष सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर 2023 को विवाहिता की मां ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना है कि दहेज के लिए ससुरालवालों ने बेटी की हत्या कर दी। उन्हें बिना सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भिजवाया था। बृहस्पतिवार को तीसरे आरोपी पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed