डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर अधेड़ से करा दी थी किशोरी की शादी, पुलिस ने मौसी समेत दो को दबोचा
- दो वर्ष से चल रहे थे फरार, 2018 में 15 वर्ष की किशोरी को 1.5 लाख में बेचकर 55 वर्षीय अधेड़ से करा दी थी शादी
- कैंट थाने में किशोरी के पिता ने दर्ज कराया था मानव तस्करी, पाक्सो, अपहरण का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से गुलरिहा के सरैया निवासी बर्फी देवी व अक्षवर निषाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मानव तस्करी के आरोप में दो वर्ष से फरार चल रहे थे। मामले में पुलिस अबतक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वंही अभी भी दूल्हे व अगुवा समेत तीन लोग फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
ये है मामला
एसपी क्राइम अशोक वर्मा व एएचटीयू प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि कुशीनगर के लक्ष्मीपुर निवासी एक रिक्शा चालक की ससुराल गुलरिहा के सरैया में है। उनकी 15 वर्षीय बेटी ससुराल में रहती थी। पुलिस को तहरीर देकर पिता ने आरोप लगाया था कि 22 मई 2018 को चचेरे साले राजाराम ने किशोरी को हरियाणा घुमाने की बात कह कर ले गया।
किशोरी अपने मामा के साथ चली गई। जिसके बाद कुछ पता नहीं चला। किसी तरह किशोरी नवंबर 2018 में भाग कर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और पिता को फोन किया। पिता बेटी को घर ले गए। कुछ दिन बाद किशोरी को बेटा पैदा हुआ। किशोरी ने बताया कि उसे राजस्थान के एक व्यक्ति के साथ रकम लेकर जबरन शादी करा दी गई थी।
किशोरी की बात सुनकर पिता ने केंट थाने में तहरीर देकर साले राजाराम सहित कई पर केस दर्ज कराया था। एसपी क्राइम ने बताया कि केस दर्ज कर साले राजाराम व श्रवण तथा सुरेंद्र को केंट पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। वहीं अन्य आरोपित फरार चल रहे थे।
मामले की विवेचना वर्तमान समय में एएचटीयू के दरोगा दिनेश सिंह कर रहे हैं। उन्होंने मुखबिर की सूचना पर किशोरी की मौसी वर्फी व एक अन्य रिश्तेदार अक्षवर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 1.5 लाख रुपये लेकर किशोरी को हरियाणा ले जाकर राजस्थान के चूरू निवासी राजेंद्र पुनिया से जबरन शादी करा दी गई थी। जिससे किशोरी को एक बेटा पैदा हुआ था।
पुलिस के अनुसार 1.5 लाख रुपये में सभी रिश्तेदारों व अगुवा ने हिस्सा बांटा था। बर्फी व अक्षवर को भी पांच- पांच हजार रुपये मिले थे। पुलिस ने बताया कि अभी दूल्हा राजेंद्र पुनिया, अगुवा राज्स्थान के सुरेश सहित तीन आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश चल रही है।