फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two Arrested for withdrawing money by changing ATM card in Gorakhpur

गोरखपुर: एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने वाला गिरफ्तार, दो साथी फरार

Thu, 17 Jun 2021 06:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 06:40 PM IST
सार

पीपीगंज के व्यापारी का एटीएम बदलकर निकाले थे 50 हजार रुपये, पीपीगंज पुलिस व साइबर सेल टीम ने की उनकी तलाश।

विज्ञापन
two Arrested for withdrawing money by changing ATM card in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल व पीपीगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाई करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने के एक आरोपी सुधीर कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके गिरोह के दो साथी शिव कुमार पांडेय व अजय कुमार दुबे फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 2 एटीएम कार्ड व निकाले गए 19170 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी क्राइम डॉ एमपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 24 मार्च को पीपीगंज कस्बे में एटीएम से रुपये निकालने गए व्यापारी तिघरा निवासी संदीप सिंह का कार्ड बदलकर बदमाशों ने 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीपीगंज पुलिस व साइबर सेल टीम उनकी तलाश में थी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह टीम ने मुखबिर की सूचना पर बांसगांव के बेदौली बाबू गांव निवासी सुधीर कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके गिरोह के दो साथी बांसगांव के रघुवाडीह छोटकी निवासी शिव कुमार पांडेय उर्फ दुर्गेश तथा रघुवाडीह बड़का टोला निवासी अजय कुमार दुबे उर्फ छोटू फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एटीएम की ज्यादा जानकारी ना रखने वालों को बनाते हैं निशाना

एसपी क्राइम ने बताया कि गिरोह के लोग रकम निकालने के लिए एटीएम में जाने वाले कम पढ़े लिखे लोगो को निशाना बनाते हैं। उनके पीछे खड़े हो जाते हैं तथा मदद का बहाना बनाकर कोड की जानकारी कर लेते तथा कार्ड भी बदल लेते हैं। बाद में कोड की मदद से कार्ड को स्वेप कर रकम निकाल लेते हैं।

पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी
एसपी क्राइम ने बताया कि पकड़े गए सुधीर पर सहजनवां में एक लूट का मुकदमा दर्ज था जिसमें वह जेल जा चुका है। वहीं फरार शिव कुमार पर गगहा में हत्या के प्रयास व बांसगांव में छेड़खानी तथा देवरिया में तीन केस पहले से दर्ज हैं। वह भी जेल जा चुका है। इसी प्रकार फरार अजय पर सहजनवा में लूट, गोला में लूट, बांसगांव में जालसाजी, गोला में गैंगेस्टर तथा बस्ती में एक केस सहित कुल 6 केस दर्ज है। इनमें वह पहले जेल जा चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed