{"_id":"61ba2602608455100c14472a","slug":"two-arrested-for-forgery-of-three-crore-54-lakh-rupees-from-sikriganj-branch-of-district-co-operative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 3.54 करोड़ का गबन करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, नौ साल पहले किया था फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 3.54 करोड़ का गबन करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, नौ साल पहले किया था फर्जीवाड़ा
Wed, 15 Dec 2021 10:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:59 PM IST
सार
इंस्पेक्टर ने बताया कि फर्जी तरीके से ऋण लेने के इस मामले में रामनिवास 17 व जयप्रकाश पांच फाइलों में गारंटर बने थे। सहकारी बैंक सिकरीगंज अब सहकारी बैंक उरुवा में मर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला सहकारी बैंक की सिकरीगंज शाखा से तीन करोड़ 54 लाख रुपये के गबन के मामले में बुधवार को सीआईडी की एसआईबी सेल ने दो आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2012 में सिकरीगंज शाखा से फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में संबंधित थाने में 2015 में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें तीन करोड़ 54 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा था। विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक रामनाथ को मुख्य आरोपित बनाया गया था। विवेचना के दौरान क्षेत्र के सतोरा निवासी रामनिवास व इसी थाना क्षेत्र के बरौली निवासी जयप्रकाश का नाम भी प्रकाश में आया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि फर्जी तरीके से ऋण लेने के इस मामले में रामनिवास 17 व जयप्रकाश पांच फाइलों में गारंटर बने थे। सहकारी बैंक सिकरीगंज अब सहकारी बैंक उरुवा में मर्ज हो चुका है।
विज्ञापन