{"_id":"5f9a88818ebc3ea372521af3","slug":"two-activists-of-nepal-biplab-group-arrested-with-explosives","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: बिप्लव गुट के दो सक्रिय कार्यकर्ता विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, भारतीय सेनाध्यक्ष का होने वाला है दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: बिप्लव गुट के दो सक्रिय कार्यकर्ता विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, भारतीय सेनाध्यक्ष का होने वाला है दौरा
Thu, 29 Oct 2020 02:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सप्तरी पुलिस ने नेत्रा बिक्रम चंद बिप्लव गुट की अगुवाई वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (बिप्लव ग्रुप) के दो कार्यकर्ताओं को हथियार और विस्फोटक सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक कमांडर के पद पर है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। नवंबर महीने की शुरुवात में ही भारत के सेनाध्यक्ष का नेपाल दौरा है। जिसको लेकर नेपाल की पुलिस अलर्ट है।
मोरंग जिला पुलिस अधीक्षक संतोष खड़का ने बताया कि सूचना मिली कि दो युवक भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर सप्तरी के सुरंगा में छिपे हैं। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।
विज्ञापन
उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा डाल कर चुलबुली नगरपालिका 6 निवासी विज्ञान राय और काशीनाथ धिमिरे को गिरफ्तार कर उनके पास से एक बंदूक, गोली, उच्च विस्फोटक जिलेटिन के तीन विस्फोटक, दो सुतली बम, एक सॉकेट बम, एक तुकी बम और एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद कर कब्जे में लिया है।
दोनों बिप्लव गुट के कार्यकर्ता हैं। जिसमें काशीनाथ धिमिरे मेची-कोशी ब्यूरो की कंपनी कमांडर (पूर्व सप्तरी जिला सचिव) हैं, बिप्लव समूह की चौथी कंपनी पूर्वी कमान और विज्ञान राय एक साधारण सदस्य हैं। दोनों लंबे समय से स्थानीय लोगों से चंदा इकट्ठा करते थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।