फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused of Two accused of murderous attack due to old enmity arrested, sent to jailmurderous attack due to old enmity arrested, sent to jail

Gorakhpur News: पुरारी रंजिश में जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sun, 03 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 03 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two accused of Two accused of murderous attack due to old enmity arrested, sent to jailmurderous attack due to old enmity arrested, sent to jail
गोरखपुर। तिवारीपुर क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

घुनघुन कोठा निवासी ओम प्रकाश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले बेटे अंकित का कौशल निषाद से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 29 अप्रैल को दोपहर करीब 3:30 बजे जब अंकित अपने साथी अजीत के साथ जा रहा था, तभी डोमिनगढ़ के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कौशल निषाद, अनीष उर्फ पन्ने, आलोक समेत अन्य लोगों ने मिलकर अंकित को घेर लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने गीडा के उत्तरी कोलिया निवासी आलोक और श्रीरामनगर नौसड़ निवासी अनीष उर्फ पन्ने को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के अनुसार, घटना में शामिल मुख्य आरोपी कौशल निषाद समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed