{"_id":"60c77b098ebc3ee48b1fa9ed","slug":"two-accused-arrested-for-shooting-chaat-seller-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चाट विक्रेता को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चाट विक्रेता को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Mon, 14 Jun 2021 09:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 09:21 PM IST
सार
कोतवाली के बक्शीपुर में 10 जून की रात हुई थी वारदात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कोतवाली इलाके के बक्शीपुर में 10 जून की रात चाट विक्रेता को गोली मारने के दो आरोपियों मोनू गौड़ और रितेश को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर की पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
सीओ कोतवाली विमल कुमार सिंह के मुताबिक, बक्शीपुर में दयानंद इंटर कॉलेज के पास रहने वाले सुरेश लाल गुप्ता अपने बेटे अविनाश के साथ ठेले पर चाट बेचते हैं। 10 जून को रात में बिजली गुल हो गई तो अविनाश दरवाजे के सामने टहलने लगा।
मोहल्ले के मोनू गौड़, उसके साथी रितेश, अमन, कुंदन कन्नौजिया और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और अविनाश से बात करने लगे। सभी अविनाश को पास की गली में ले गए और वहां पेट में पिस्टल सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
अविनाश के शोर मचाने पर परिवार व आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुके थे। सुरेश ने आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज कराया। सोमवार की सुबह बक्शीपुर चौकी प्रभारी सर्वेश राय ने मोनू गौड़ और रितेश को इमामबाड़ा के पश्चिमी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।