फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested for selling land using fake documents

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for selling land using fake documents
गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन बेचने के दो आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान रामडीहा निवासी विनोद सिंह और नारायणपुर निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिक्टौर निवासी हरीलाल से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिता रामनयन की मृत्यु के वर्षों बाद उनकी जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया गया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने मृतक पिता के स्थान पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और कई भूखंडों का बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

हरीलाल ने तहरीर में बताया कि, 20 जनवरी 2024 को आराजी संख्या 374 और 528क स्थित मौजा तालजहदा की जमीन को फर्जी मुख्तारनामा के आधार पर बेच दिया गया। इनमें बैजनाथपुर टोला औरहिया निवासी शैलेंद्र यादव, राज साहनी, प्रयागराज के शुकलपुर नगर निवासी विवेक कुमार मिश्रा, लुधियाना के न्यू प्रतापनगर निवासी हरीश मिश्रा, देवरिया के रामनगर निवासी पिंटू निषाद, इजहार अली, विनोद सिंह, अनिल यादव समेत अन्य लोगों की मिलीभगत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 31 जुलाई 2025 को एक अन्य प्रकरण में भी इसी तरह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर अतिरिक्त जमीन का बैनामा करा लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि इस पूरे षड्यंत्र में कई लोग शामिल हैं, जिन्होंने सुनियोजित तरीके से दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन हड़प ली। बैनामे में गवाह के रूप में भी अलग-अलग लोगों को शामिल किया गया, जिससे मामला और जटिल हो गया।
हरीलाल का आरोप है कि जब धोखाधड़ी का विरोध किया तो मुख्य आरोपी शैलेंद्र यादव की ओर से धमकियां दी जाने लगीं। पुलिस ने इस मामले में बीते 28 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि दो आरोपियों विनोद सिंह और अनिल यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed