गोरखपुर: पुलिस टीम पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, गैंग में शामिल कई लोगों की हो रही तलाश
बदमाशों ने सरैया बाजार में रविवार रात हमला कर नकदी और मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस टीम गैंग में शामिल कई और लोगों की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के सरैया बाजार में पुलिस टीम पर हमला कर मोबाइल फोन और नकदी लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन व नकदी बरामद किया गया। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गैंग के सदस्य कई टुकड़े में बंटकर पशुओं को लादकर बिहार के माधवपुर ले जाते हैं फिर वहां से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया। गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
आरोपितों की पहचान कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी आलम और पिपराइच के जंगल धूसड़ निवासी मन्नू के रूप में हुई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार रात में पीआरवी 0331 के कमांडेंट देवीशंकर यादव अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान संदेह होने पर एक पिकअप पर सवार लोगों से पुलिस पूछताछ की तो आरोपी फायरिंग करने लगे। पुलिस वाले जान बचाकर भागे तो इसी बीच उनकी पीआरवी से मोबाइल फोन, रुपये लूट लिए गए थे।
पुलिस ने कमांडेंट की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी सरैया बाजार के पास फिर आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को दबोच ली। एसपी ने बताया कि गैंग में कई और लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
पांच घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
आरोपियों ने गुलरिहा के अलावा शाहपुर में दो, कैंट में दो घटनाएं करना भी स्वीकार किया है। उनसे पूछताछ के बाद पांच घटनाओं का पर्दाफाश हुआ।