फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   twenty one corona positive got in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में एक कोरोना संक्रमित की हुई मौत, 21 नए मिले पॉजिटिव

Wed, 02 Sep 2020 06:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Sep 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
twenty one corona positive got in sant kabir nagar
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

संतकबीरनगर जिले में बुधवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। जबकि 21 लोग कारोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 27 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1632 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 1994 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 22 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

 
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को सांथा क्षेत्र के रहने वाले संक्रमित 65 वर्षीय वृद्ध की बस्ती के कैली अस्पताल में मौत हो गई। 21 दिन पूर्व वृद्घ जिला अस्पताल से पॉजिटिव पाए जाने पर गंभीर स्थिति में कैली रेफर किए गए थे,जहां उपचार के दौरान वृद्घ की मौत हो गई। कोविड के प्रोटोकाल के अनुसार शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 10, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, पौली  ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एक शख्स अन्य जनपद का पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में पॉजिटिव मिले 27 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1994 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 22 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 192 लोग एक्टिव है। 1780 लोग ठीक हो चुके है। 1632 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।


जबकि 4894 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed