फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TTE suspended for making others ride train instead of MPs

Gorakhpur News: सांसदों की जगह दूसरों को ट्रेन की सवारी कराने में टीटीई निलंबित, जानिए पूरा मामला

Mon, 06 Nov 2023 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

सांसद के नाम पर बुक सीटों को लखनऊ से बोर्डिंग दर्शाया गया था, इसलिए लखनऊ से ट्रेन के चेकिंग स्टाॅफ को अलर्ट कर दिया गया। लखनऊ में ट्रेन में एसी कोच की जांच की गई। पता चला कि जिन सांसदों के नाम पर आरक्षित सीटें थीं, उन पर बिना टिकट यात्री सवार थे।

विज्ञापन
TTE suspended for making others ride train instead of MPs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राप्तीगंगा (15005) गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस में तीन सांसदों के नाम पर दूसरे लोगों के यात्रा करने के मामले में रेल प्रशासन ने लखनऊ तक ड्यूटी करने वाले टीटीई को निलंबित कर दिया है। टीटीई प्रशांत श्रीवास्तव पर आरोप है कि इस प्रकरण में उन्होंने समय से सूचना कंट्रोल रूम को नहीं दी। इस मामले में उनकी भूमिका की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन


शनिवार को (15005) के एसी कोच में गोरखपुर से हरिद्वार के लिए चार सांसदों के ए-1 कोच में 12 सीटें आरक्षित थीं। ट्रेन में चार की जगह सिर्फ एक सांसद मौजूद थे। बाकी आरक्षित अन्य सीटों पर सांसद नहीं आए। सांसद के नाम पर आरक्षित ए-1 में 19 से 21 और 25 से 27 नंबर की सीटों पर अन्य यात्री सवार थे। जबकि चौथे सांसद के नाम 31 से 33 नंबर की सीटें खाली रहीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नाली का रंग बता रहा कितने जघन्य तरीके से की हत्या, लोगों को नहीं हो रहा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मामले की सूचना रेलवे बोर्ड की एंटी फ्राॅड टीम को मिली तो छानबीन होने लगी। सांसद के नाम पर बुक सीटों को लखनऊ से बोर्डिंग दर्शाया गया था, इसलिए लखनऊ से ट्रेन के चेकिंग स्टाॅफ को अलर्ट कर दिया गया। लखनऊ में ट्रेन में एसी कोच की जांच की गई। पता चला कि जिन सांसदों के नाम पर आरक्षित सीटें थीं, उन पर बिना टिकट यात्री सवार थे।

ट्रेन कंडक्टर विनीत कुमार ने संबंधित यात्रियों का ब्योरा मांगा। ट्रेन के रामपुर पहुंचने के बाद यात्रियों से किराया व जुर्माना राशि 10320 रुपये वसूल की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed