{"_id":"64a3afb10dab26446101d6b3","slug":"truck-driver-beaten-to-death-in-friend-house-in-gola-gorakhpur-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Murder: ट्रक चालक की दोस्त के घर में पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Murder: ट्रक चालक की दोस्त के घर में पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 04 Jul 2023 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोला (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गोला (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:09 AM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक भीम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला इलाके के बाथ बुजुर्ग गांव में ट्रक चालक भीम यादव (30) की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया और देर रात नहीं लौटने पर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। रात में पुलिस ने मारपीट में मौत की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र यादव का बेटा भीम यादव ट्रक चलाता था। पिता महेंद्र ने बताया कि रविवार की शाम उनका पुत्र ट्रक चला कर घर आया। उसके पास गाड़ी खरीदने के लिए दो लाख रुपया था। रात को नौ बजे मेरे पुत्र का दोस्त व बाथ बुजुर्ग निवासी बाल्मिकी उसे बुलाकर अपने घर ले गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में PM मोदी का आगमन: SPG ने देखा पीएम का कार्यक्रम स्थल, होटलों में ठहरे लोगों की मांगी गई जानकारी
विज्ञापन
बेटा काफी देर तक नहीं लौटा। देर रात जब भीम घर नहीं पहुंचा तो पिता उसके दोस्त के घर गए, वहां पर भीम नहीं मिला, लेकिन दोस्त की पत्नी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। उसे लेकर लोग उरूवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए हैं। पिता अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसे गंभीर चोट लगी है। उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
पिता ने बताया कि घर आकर गोरखपुर जाने की तैयारी कर रहा था कि पुलिस का फोन आया कि उसकी हत्या कर दी गई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।