फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Truck collides with trailer from behind on four lane, driver dies

Gorakhpur News: फोरलेन पर ट्रालर में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Tue, 13 Jan 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with trailer from behind on four lane, driver dies
सहजनवा। सहजनवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक ब्रेक लगाने वाले ट्रालर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक आसिफ अली (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद फोरलेन पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे गीडा सेक्टर-26 के पास फोरलेन पर चल रहे एक ट्रालर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से गुजरात से असम की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रालर में पीछे से टकरा गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक आसिफ अली, निवासी मदुरा, थाना कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़ की गंभीर रूप से चोट लग गई। इसके अलावा खलासी 16 वर्षीय सेबू, निवासी उत्तरी, थाना हनुमानगंज, जनपद सुल्तानपुर और ट्रक में सवार 28 वर्षीय प्रभाकर चौधरी, निवासी काली जगदीशपुर, जनपद संतकबीरनगर भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिये तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रक चालक आसिफ अली को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल खलासी सेबू और प्रभाकर चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभाकर के परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर फोरलेन पर आवागमन बहाल कराया। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस की कब्जे में हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed