{"_id":"61668e7f8ebc3e289c7477d2","slug":"troubled-people-blocked-road-in-gorakhpur-due-to-power-cut-of-hundreds-of-houses-for-20-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 20 घंटे तक सैकड़ों घरों की बिजली गुल, लोगों ने सड़क जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 20 घंटे तक सैकड़ों घरों की बिजली गुल, लोगों ने सड़क जाम किया
Wed, 13 Oct 2021 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:15 PM IST
सार
रुस्तमपुर नहर रोड इलाके में सोमवार की रात 11 बजे से बिजली गुल होने से नाराज लोगों ने मंगलवार की शाम छह बजे रुस्तमपुर बिजली घर को घेर लिया। उन्होंने रुस्तमपुर और रानीबाग बिजली घर को बंद कराकर नाराजगी जताई। इसके बाद वे रुस्तमपुर पुलिस चौकी के सामने सडक पर बैठकर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
सड़क जाम कर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर के रुस्तमपुर नहर रोड इलाके के सैकड़ों उपभोक्ताओं के घर सोमवार की रात बिजली गुल रही। वहां के लोग 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति के लिए मशक्कत करते रहे। जब बात नहीं बनी तो सड़क जाम कर दिया। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, रुस्तमपुर नहर रोड इलाके में सोमवार की रात 11 बजे से बिजली गुल होने से नाराज लोगों ने मंगलवार की शाम छह बजे रुस्तमपुर बिजली घर को घेर लिया। उन्होंने रुस्तमपुर और रानीबाग बिजली घर को बंद कराकर नाराजगी जताई। इसके बाद वे रुस्तमपुर पुलिस चौकी के सामने सडक पर बैठकर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बिजली घर पर सिर्फ एसएसओ मौजूद थे। हंगामा बढ़ता देख वे भी बिजली घर बंद कर बाहर निकल गए। लगभग दो घंटे तक लोगों ने सड़क घेरकर हंगामा जारी रखा। रामगढ़ताल थाने की पुलिस के आने पर वे शांत हुए।
दरअसल, नहर रोड पर एक होमिया हाल के सामने 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। सोमवार की रात 11 बजे अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। उपभोक्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना जेई और एसडीओ को देनी चाही, लेकिन दोनों का मोबाइल नंबर नहीं मिला। इसके बाद सूचना उपकेंद्र पर दी गई। वहां भी अवर अभियंताओं और एसडीओ के कार्य बहिष्कार किए जाने की जानकारी देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
लोगों ने बिना बिजली के पूरी रात बिताई। मंगलवार की सुबह से उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के लिए प्रयास शुरू किया। इसी बीच बिजली निगम के किसी कर्मचारी ने नार्मल बिजली घर पर रखे ट्रांसफार्मर को लाकर लगवाने की सलाह दी। स्थानीय लोगों और एसएसओ के प्रयास से उसे लगाया गया।
खामियों के कारण वह भी लोड शह नहीं पाया और शाम 5 बजे करीब खराब हो गया। आधे घंटे बाद उपभोक्ता बिजली घर पहुंचकर ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की। समस्या का समाधान न होता देख उन्होंने बिजलीघर की अन्य आपूर्ति भी बंद करवा दी।

आरोप : अधिकारी झूठ बोलते रहे
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एक तरफ बिजली गुल थी, लेकिन दूसरी तरफ अधिकारी लोगों से बार-बार झूट बोल रहे थे। वितरण खंड के शीर्ष अधिकारी ने स्थानीय लोगों से मंगलवार की रात 7:30 बजे ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन नहीं बदला जा सका। इसी बीच उपभोक्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया।
ठेकादारों ने भी किया कार्य बहिष्कार
बिजली निगम के ठेकेदारों ने भी कार्यों के लंबित भुगतान की मांग लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। चर्चा है कि निगम के अधिकारी लगातार ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ठेकेदारों से संपर्क करते रहे, लेकिन उनके फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो सका। कुछ से संपर्क हुआ तो उन्होंने काम करने से मना कर दिया। अध्यक्ष बब्बू खान ने बताया कि बस्ती, आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल में ठेकेदारों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। बुधवार को भी काम नहीं किया जाएगा। अब जब तक भुगतान नहीं होगा, जब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
इन क्षेत्रों की बिजली गुल रही
सोमवार की रात से नहर रोड, आजाद नगर, रुस्तमपुर चौराहे की बिजली गुल थी। मंगलवार की शाम को स्थानीय लोगों ने बिजली घर बंद करवा दिया। इससे इन तीनों इलाकों के अलावा टाउनहाल, बेतियाहाता, आजाद चौक, आजाद नगर, शक्ति नगर, कैंट क्षेत्र, दुर्गा चौक, भरवलिया, बड़गो के अलावा आसपास के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई।
स्थानीय पार्षद धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात से ही स्थानीय लोग लगातार बिजली गुल होने की शिकायत कर रहे हैं। अधिकारियों को सिर्फ अपनी चिंता है। स्थानीय लोगों की परेशानी की चिंता नहीं है।
स्थानीय नागरिक सोनू सिंह ने बताया कि बिजली गुल होने से घरों में पानी का संकट हो गया। इंवर्टर डिस्चार्ज हो गए। लगतार 20 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है, लेकिन किसी अधिकारी को इसकी चिंता नहीं।
स्थानीय निवासी पवन शुक्ला ने बताया कि बिजली निगम का कोई भी अधिकारी बिजली घर में नहीं था। हजारों घरों की बिजली ऐसे अधिकारियों के नियंत्रण में हैं जो मौके पर मौजूद ही न मिलें। बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए।
ठेकेदार खुद करें हड़ताल, लेकिन काम में बाधा न डालें: वर्मा
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि ठेकेदार हड़ताल पर हैं। उनकी मांगें प्रबंधन के पास हैं। ऐसे में काम में बाधा न बनें। ट्रांसफार्मर के लिए क्रेन संबंधी समस्या है। सूचना मिली कि क्रेन की सर्विस के लिए ठेकेदारों द्वारा संबंधित फर्म को मना किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। शाम को नार्मल बिजली घर पर एसडीओ वीके मल्ल और अधिशासी अभियंता नवनीत प्रजापति के साथ बैठकर क्रेन वालों से संपर्क किया गया। बाद में स्टोर की गाड़ी का इंतजाम करवा कर ट्रांसफार्मर मंगाया गया। रात 8 बजकर 40 मिनट पर आपूर्ति शुरू करवाई गई।