फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Troubled by moneylenders man fed his wife and four children by mixing poison in chutney in gorakhpur

UP: सूदखोरों ने खूब सताया, परेशान होकर शख्स ने पत्नी समेत चार बच्चों को चटनी में जहर मिलाकर खिलाया

Sun, 17 Mar 2024 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Mar 2024 10:19 PM IST
सार

रामानंद गौड़ ने नौ लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। इसी रुपयों से उसने पोल्ट्री फार्म खोला, लेकिन वह चल नहीं पाया और उसका पूरा रुपया डूब गया। इसके बाद उसने तीन लाख रुपये गांव के पास के ही एक शख्स से सूद में ले लिया।

विज्ञापन
Troubled by moneylenders man fed his wife and four children by mixing poison in chutney in gorakhpur
शख्स ने पूरे परिवार को दिया जहर - फोटो : फाइन फोटो

विस्तार

यूपी के गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र स्थित तितनापार गांव में सूदखोरों से परेशान होकर पोल्ट्री फार्म के मालिक रामानंद गौड़ (40) ने पत्नी सीता (35), मोहनी (16), रागनी (12), नीरज (9), धीरज (7) को चटनी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। 

विज्ञापन

शनिवार की देर रात में सभी की तबीयत खराब होने के बाद भाई अशोक गौड़ ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में सभी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामानंद गौड़ ने नौ लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। इसी रुपयों से उसने पोल्ट्री फार्म खोला, लेकिन वह चल नहीं पाया और उसका पूरा रुपया डूब गया। इसके बाद उसने तीन लाख रुपये गांव के पास के ही एक शख्स से सूद में ले लिया। उसका कहना है कि जितना रुपया लिया है, उतना सूद दे चुका है, लेकिन अब भी मूलधन और 60 हजार रुपये सूद की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन

इसी से परेशान होकर उसने खाना के दौरान चटनी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। सोचा था कि पूरा परिवार मर जाए। लेकिन, सबसे पहले छोटी बेची उल्टी करते हुए बाहर आई तो पूरे घरवालों को पता चल गया। परिजनों की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई। लेकिन, रविवार की दोपहर में जानकारी होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed