फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trolley laden with sand runs over Class 9 student; she dies.

Gorakhpur News: मोरंग लदे ट्रालर ने नौवीं की छात्रा को रौंदा, मौत

Thu, 15 Oct 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Trolley laden with sand runs over Class 9 student; she dies.
संवाद न्यूज एजेंसी करमैनी घाट। कैंपियरगंज-करमैनी मार्ग पर भगवानपुर गांव के पास बुधवार सुबह मोरंग लदे तेज रफ्तार ट्रालर ने कक्षा नौ की छात्रा को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रालर चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। गुलरिहा गांव निवासी जितेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री संजू बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से भैंसला स्थित इंटर कॉलेज जाने के लिए निकली थी। वह कैंपियरगंज-करमैनी मार्ग पर भगवानपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान कैंपियरगंज की ओर से मोरंग लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रालर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि संजू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही छात्रा की मां अमरावती देवी, बहन और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। संजू का क्षत-विक्षत शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। मां और बहन की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार में मातम पसर गया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। ट्रालर को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed