{"_id":"678e01112c74e86e8809f986","slug":"triple-infection-patient-admitted-in-gorakhpur-brd-medical-college-first-in-up-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Medical College: बीआरडी में आया ट्रिपल संक्रमण पहला मरीज-यूपी का पहला- हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Medical College: बीआरडी में आया ट्रिपल संक्रमण पहला मरीज-यूपी का पहला- हालत में सुधार
Mon, 20 Jan 2025 01:24 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:24 PM IST
सार
गीडा का रहने वाला युवक बंगलुरू में नौकरी करता था। पिछले साल वह गांव आया, तब उसे बुखार और कमजोरी की शिकायत हुई। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज के बाद भी कोई फायदा नहीं हुता तो वह जून में बीआरडी पहुंचा। जांच में युवक एचआईवी संक्रमित मिला। लगातार जांच में उसके अंदर दो और संक्रमण मिले।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गीडा क्षेत्र के 28 साल के एक युवक में ट्रिपल संक्रमण यानी एचआईवी के साथ ही हेपेटाइटिस-बी व सी का मामला भी सामने आया है। डॉक्टरों के अनुसार बेहद असाधारण मामलों में ही ऐसा होता है। यह यूपी का संभवत: पहला मामला है। बीआरडी के डॉक्टरों की टीम युवक का इलाज कर रही है और उसकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गीडा का रहने वाला युवक बंगलुरू में नौकरी करता था। पिछले साल वह गांव आया, तब उसे बुखार और कमजोरी की शिकायत हुई। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज के बाद भी कोई फायदा नहीं हुता तो वह जून में बीआरडी पहुंचा। जांच में युवक एचआईवी संक्रमित मिला।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं दिखा। अक्तूबर में मरीज की दोबारा जांच की गई तब तक वह एड्स का मरीज हो चुका था। इसके साथ ही हेपेटाइटिस-बी, सी व सिफलिस का संक्रमण भी मिला। इससे डॉक्टर चौंक गए, क्योंकि ऐसा सामान्यत: होता नहीं हैं कि किसी मरीज में एक साथ ये तीनों संक्रमण मिले।
विज्ञापन
तब डॉक्टरों ने एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) के माध्यम से उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, नियमित देखभाल और दवाओं से मरीज की स्थिति में काफी सुधार आया है। इस दौरान युवक की पत्नी में भी एचआईवी का संक्रमण पाया गया। उसका भी इलाज चल रहा है।