{"_id":"62e24c282ee2e86d250c9ea0","slug":"tricolor-will-be-hoisted-on-eight-lakh-houses-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का जश्न: गोरखपुर जिले के आठ लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा, पहले पांच लाख का था लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का जश्न: गोरखपुर जिले के आठ लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा, पहले पांच लाख का था लक्ष्य
Thu, 28 Jul 2022 02:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:13 PM IST
सार
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि आठ लाख से अधिक घरों पर झंडा फहराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। सभी को झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ निजी संस्थाएं भी झंडा उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न, यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन समेत कई विभाग जुटे हैं। जिले में अब आठ लाख से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। पहले यह लक्ष्य पांच लाख घरों का था। जिले में 3.80 लाख राष्ट्रीय ध्वज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग उपलब्ध कराएगा।
इसी तरह चार लाख से अधिक ध्वज मुहैया कराने की जिम्मेदारी पंचायतीराज विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी 50 हजार ध्वज बनाने का काम सौंपा है।
महिला समूहों द्वारा झंडे तैयार भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही निजी व्यापारियों से भी झंडा क्रय किया जा रहा है। इसकी अधिकतम कीमत 27 रुपये है। ग्राम प्रधान और सचिव गांवों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
सरकारी योजना के लाभार्थियों को भी ध्वजारोहण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी पंचायत भवनों, स्कूलों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा। 11 से 17 अगस्त तक लगाए जाने वाले झंडों को उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा।