फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tricolor will be hoisted on eight lakh houses of Gorakhpur

आजादी का जश्न: गोरखपुर जिले के आठ लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा, पहले पांच लाख का था लक्ष्य

Thu, 28 Jul 2022 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jul 2022 02:13 PM IST
सार

जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि आठ लाख से अधिक घरों पर झंडा फहराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। सभी को झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ निजी संस्थाएं भी झंडा उपलब्ध कराएंगी।

विज्ञापन
Tricolor will be hoisted on eight lakh houses of Gorakhpur
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न, यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन समेत कई विभाग जुटे हैं। जिले में अब आठ लाख से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। पहले यह लक्ष्य पांच लाख घरों का था। जिले में 3.80 लाख राष्ट्रीय ध्वज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


इसी तरह चार लाख से अधिक ध्वज मुहैया कराने की जिम्मेदारी पंचायतीराज विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी 50 हजार ध्वज बनाने का काम सौंपा है।  
विज्ञापन


महिला समूहों द्वारा झंडे तैयार भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही निजी व्यापारियों से भी झंडा क्रय किया जा रहा है। इसकी अधिकतम कीमत 27 रुपये है। ग्राम प्रधान और सचिव गांवों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी योजना के लाभार्थियों को भी ध्वजारोहण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी पंचायत भवनों, स्कूलों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा। 11 से 17 अगस्त तक लगाए जाने वाले झंडों को उतारकर सुरक्षित रखा जाएगा।


जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि आठ लाख से अधिक घरों पर झंडा फहराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। सभी को झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ निजी संस्थाएं भी झंडा उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed