फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tree fell on 33 KV wire, power supply disrupted for five hours

Gorakhpur News: 33 केवी तार पर गिरा पेड़, पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 18 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on 33 KV wire, power supply disrupted for five hours
मेंहदावल में बिजली के तार पर गिरा पेड़-संवाद
मेंहदावल। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे के करीब नंदौर-मेंहदावल के बीच 33 केवी तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। निगम के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल की तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह 8:30 बजे के करीब मेंहदावल-नंदौर मार्ग पर टडवरिया के बीच 33 केवी तार पर अचानक पेड़ गिर गया। जिससे तार टूट गया और आपूर्ति बंद हो गई। इसकी सूचना जब विद्युत निगम के कर्मियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और किसी तरह से पेड़ को हटवाया। करीब पांच घंटे बाद 12:30 बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लगातार बिजली फाल्ट की समस्या पर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर की थी। पूर्व में विधायक अनिल त्रिपाठी ने गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता से नाराजगी जाहिर की थी उसके बाद विद्युत आपूर्ति सुधार में आई थी।
विज्ञापन

लेकिन दो दिनों से कहीं केवल बदलने के नाम पर तो कहीं लोकल फाल्ट के नाम पर तो 33 केवी फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होता जा रहा है। कस्बे की विद्युत आपूर्ति अक्सर लोकल फाल्ट के कारण बाधित हो रही है तो यही हाल ग्रामीण क्षेत्र का भी है। विद्युत उपभोक्ता पंकज कुमार, अमरनाथ वर्मा, अमरनाथ गुप्ता, ध्रुव चंद्र सोनी, विनोद यादव, जय किशोर अग्रहरी, सुनील अग्रहरि, आत्माराम चौबे आदि लोगों का कहना है कि लगातार हो रही विद्युत फाल्ट के कारण 14 से 15 घंटे विद्युत आपूर्ति नगर के लोगों को मिल पा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्र का हाल और भी बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने फाल्ट की समस्या का समाधान किया। जबकि अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता का कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। लोकल फाल्ट के कारण जो दिक्कत आ रहा है उसे दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed