फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tree fell near guest house, explosion due to short circuit near DDU Gate, in Gorakhpur

Gorakhpur News: गेस्ट हाउस के पास पेड़ गिरा, DDU गेट के पास शॉर्ट सर्किट से धमाका-10 मिनट तक मची रही दहशत

Sat, 20 Sep 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 12:55 AM IST
सार

डीडीयू के गेस्ट हाउस के पास अपराह्न लगभग पौने तीन बजे अचानक पेड़ गिर गया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों नाला निर्माण के बाद पेड़ के पास काफी गड्ढा हो गया था। बारिश के कारण नीचे की जमीन नम पड़ी तो पेड़ गिर गया। इससे पूरा यूनिवर्सिटी चौराहा-छात्रसंघ चौराहा वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

विज्ञापन
Tree fell near guest house, explosion due to short circuit near DDU Gate, in Gorakhpur
गोरखपुर विश्वविद्यालय अतिथि भवन के सामने गिरे पेड़ को नगर निगम कर्मचारी काटकर हटाते हुए।अमर उजा

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय रोड, मेन गेट से लेकर कैंपस और आवासों तक शुक्रवार का दिन लोगों के लिए तनाव भरा रहा। गेस्ट हाउस के पास पेड़ गिरने से आवागमन दो घंटे तक प्रभावित रहा। इसकी वजह से डीडीयू गेट पर 10 मिनट तक शॉर्ट सर्किट होती रही। अलग-अलग कारणों से बिजली कटौती के कारण कैंपस से लेकर आवासों और छात्रावासों तक दिन भर पानी के लिए लोग तरसते रहे।

विज्ञापन


डीडीयू के गेस्ट हाउस के पास अपराह्न लगभग पौने तीन बजे अचानक पेड़ गिर गया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों नाला निर्माण के बाद पेड़ के पास काफी गड्ढा हो गया था। बारिश के कारण नीचे की जमीन नम पड़ी तो पेड़ गिर गया। इससे पूरा यूनिवर्सिटी चौराहा-छात्रसंघ चौराहा वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन


पेड़ गिरने की वजह से डीडीयू गेट की तरफ से गुजर रहे हाईटेंशन तार पर दबाव पड़ा और तार टूट गया। इससे खंभे में भी करंट आ गया। करंट का प्रभाव इतना तेज था कि उस पर लगा बॉक्स और सीसीटीवी कैमरे तेज धमाके के साथ फटकर दूर तक जा छिटके। दस मिनट तक वहां रुक-रुककर शॉर्ट सर्किट होता रहा। इस दौरान वहां दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लगभग 11 बजे कैंपस में बॉटेनिकल गार्डेन के पास शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटकर गिर गया। इससे कैंपस में कई घंटे तक बिजली गुल रही। अलग-अलग कारणों से सुबह से ही बिजली कटौती के कारण कैंपस के साथ ही आवासों, छात्रावासों और प्रशासनिक भवन तक में पानी को लेकर सभी परेशान दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed