फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Travel by tourism train for Rs 265

खुशखबर: 265 रुपये में पर्यटन ट्रेन से कर सकेंगे यात्रा, जानिए क्या मिलेगी सुविधा

Thu, 04 Nov 2021 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Nov 2021 10:35 AM IST
सार

 ट्रेन में पैक्ड फूड, चाय-काफी व कोल्ड ड्रिंक्स भी खरीदा जा सकेगा। इस पर्यटक ट्रेन के चल जाने से ऐतिहासिक ट्रैक की उपयोगिता के साथ पर्यटन और रेलवे की आय भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
Travel by tourism train for Rs 265
भारतीय रेल - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की पहल पर रेलवे बोर्ड ने अब पर्यटक ट्रेन की एसी रेल कार का किराया 265 रुपये निर्धारित कर दिया है। स्पीड ट्रायल और परीक्षण भी हो चुका है। लखनऊ मंडल प्रशासन की हरी झंडी मिलते ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटक ट्रेन मैलानी से बिछिया तक मीटरगेज ट्रैक पर चलेगी। यह ट्रेन 107 किमी की दूरी लगभग पांच घंटे में पूरी करेगी। ट्रेन मैलानी, मीरा खीरी, पलिया कलां, दुधवा, बलराया, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड, मंछरा पूरब और बिछिया स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।
विज्ञापन


पर्यटक ट्रेन में वातानुकूलित कुर्सीयान वाली दो एसी रेल कार लगाई जाएगी। कार की आंतरिक व वाह्य सज्जा वन क्षेत्र में होने का अहसास कराएगी। 60 सीटों वाली रेल कार की चौड़े विंडो ग्लास से पर्यटक सीट पर दोनों तरफ वन्यजीवों का विचरण देख सकेंगे। शेष कोच साधारण ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका टिकट भी सामान्य ट्रेनों के आधार पर बुक होगा। ट्रेन में पैक्ड फूड, चाय-काफी व कोल्ड ड्रिंक्स भी खरीदा जा सकेगा। इस पर्यटक ट्रेन के चल जाने से ऐतिहासिक ट्रैक की उपयोगिता के साथ पर्यटन और रेलवे की आय भी बढ़ जाएगी।


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेल यात्री भी दुधवा नेशनल पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे। मीटर गेज का वातानुकूलित टूरिस्ट कोच चलाने का निर्णय लिया गया है। वातानुकूलित टूरिस्ट कोच का किराया 265 रुपये निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed