फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traumatic death of two friends going to attend birthday party due to truck collision at deoria

हादसा: बर्थ डे पार्टी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 16 Sep 2021 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 11:01 AM IST
सार

मुख्य चौक पर पुलिस सहायता केंद्र के निकट हुआ हादसा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।

विज्ञापन
Traumatic death of two friends going to attend birthday party due to truck collision at deoria
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के बरहज नगर के मुख्य चौक पर पुलिस सहायता केंद्र के समीप बुधवार देर रात ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें पटेल नगर पश्चिमी निवासी राजू खां (25) पुत्र वशीर और कक्षा 8वीं का छात्र समीर (15) पुत्र नूर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात मुख्य चौक पर रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड की ओर से आ रहे ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा देख आस-पास के लोग जुट गए। हादसे में घायल राजू और समीर को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। समीर और राजू की मौत की जानकारी होने पर सीएचसी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। जबकि मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बर्थ-डे पार्टी में दोस्त के घर शामिल होने जा रहे थे राजू और समीर

बताया जा रहा है कि राजू और समीर दोनों बर्थ-डे पार्टी में अपने दोस्त के घर जा रहे थे। दोनों की मौत से लोग आहत हैं।
पटेल नगर पश्चिमी वार्ड नंबर 20 निवासी राजू खां अपने बाइक से मोहल्ले के समीर उर्फ साधु के साथ बर्थ-डे पार्टी में जा रहे थे। लोगों का कहना है कि दोनों मुख्य चौक पर पहुंचे थे, इसी बीच तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। लोग जब तक दोनों को अस्पताल ले जाते। उनकी मौत हो गई। राजू की मौत से मां राबिया, बहन सकीना, सोनी, हसीना, हबीबा और भाई वसीम, दूसरी ओर समीर की मां इसबुन्निशा, भाई खरपत्तू उर्फ रेहान, जावेद, बहन रोशनी, हिना, मुस्कान का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बहन की शादी में घर आया था राजू, विदेश जाने की कर रहा था तैयारी
बरहज नगर के पटेल नगर पश्चिमी निवासी राजू खां पुत्र वशीर दुबई रहता था। जो बहन सकीना की शादी में मार्च 2021 में घर आया था। वह दोबारा विदेश जाने की तैयारी में था। लेकिन उसे क्या पता था कि अल्लाह को कुछ और ही मंजूर है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि छोटी बहन की शादी में राजू बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। उसके पिता ड्राइवर हैं। घर की मुफलिसी दूर करने के लिए वह दोबारा विदेश जाने की तैयारी में था। लोगों का कहना है कि वशीर की संतानों में सबसे बड़ा राजू बहनों की शादी कर लेने के बाद अपना ब्याह रचाने की बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed