{"_id":"666b6177c458cc282c0c5af4","slug":"trauma-center-may-start-soon-in-the-district-hospital-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-588456-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू हो सकता है ट्रामा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू हो सकता है ट्रामा सेंटर
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बगल में ट्रामा सेंटर के लिए भवन तैयार हो चुका है, उसमें उपकरण भी लग गए हैं। अब केवल स्टॉफ की तैनाती बाकी है। इसे 24 घंटे संचालित करने के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही इसे शुरू करा दिया जाएगा।
शहर में अभी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही ट्रामा सेंटर की सुविधा उपलब्ध है। वहां भीड़ अधिक होने के चलते बेड भी बड़ी मुश्किल से मिलता है। पिछले साल जिला अस्पताल में भी छह बेड का ट्रामा सेंटर बनवाने की मंजूरी मिली थी, जिसे 10 बेड तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए इमरजेंसी वार्ड के बगल में नया भवन बनवाया गया है। इस भवन में बेड व अन्य जरूरी उपकरण भी लगा दिया गए हैं। अब स्टॉफ की तैनाती होनी है।
ट्रामा सेंटर का 24 घंटे संचालन के लिए आर्थोपैडिक सर्जन, एनेस्थेटिक स्पेशलिस्ट, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय आदि की तैनाती होनी है। तीन शिफ्ट में डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती होते ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि ट्रामा सेंटर संचालन के लिए स्टॉफ की तैनाती जरूरी है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्टाफ की तैनाती होने के साथ संचालन शुरू करा दिया जाएगा।