फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transport Minister and RSS provincial pracharak took blessings of Tarkulha Devi

Gorakhpur News: परिवहन मंत्री व आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने लिया तरकुलहा देवी का आशीर्वाद

Wed, 01 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister and RSS provincial pracharak took blessings of Tarkulha Devi
- विधायक ने की चौरीचौरा के गोबडौर से गोरखपुर तक बस चलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर। चौरीचौरा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ तरकुलहा माता मंदिर में सोमवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने दर्शन-पूजन किया और लोक कल्याण के लिए मंगलकामना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। ''''सबका साथ सबका विकास'''' नारे को साकार किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक सरवन निषाद ने परिवहन मंत्री का स्वागत किया। विधायक ने चौरीचौरा के गोबडौर से गोरखपुर व चौरीचौरा तक बस चलाने की मांग की। परिवहन मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया और मौके से ही अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, रंग नारायण पांडेय, पुजारी दिनेश त्रिपाठी व अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
सम्मानित किए गए कार्यकर्ता
वहीं, आरएसएस के शताब्दी वर्ष के तहत सरदारनगर के मजीठिया ग्राउंड में बीते 29 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आरएसएस प्रांत प्रचारक रमेश ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को खोराबार ब्लॉक के झंगहा में होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस दौरान आरएसएस सह जिला कार्यवाह विकास कुमार, रंग नारायण पांडेय व जिला प्रचारक पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed