फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transport Department issued number 0420 on tractors of farmers in Gorakhpur

Exclusive: जानिए परिवहन विभाग ने किसानों पर कैसे लगा दिया '420' का ठप्पा

Wed, 28 Jul 2021 03:00 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jul 2021 03:00 PM IST
सार

आरटीओ की जारी 23 सीरीज में से 15 सीरीज में 0420 नंबर हैं ट्रैक्टरों पर। किसानों द्वारा आपत्ति दर्ज नहीं कराने पर बिना रोक-टोक किसानों के ट्रैक्टरों को दिए जा रहे हैं 420 नंबर।

विज्ञापन
Transport Department issued number 0420 on tractors of farmers in Gorakhpur
gorakhpur RTO - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में परिवहन विभाग ने भोलेभाले किसानों पर 420 का ठप्पा लगा दिया है। ऐसा विभाग ने किसानों द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टरों को 420 नंबर जारी कर किया गया है। सीधे-साधे किसान 420 नंबर जारी होने पर कोई आपत्ति भी दर्ज नहीं कराते इससे विभाग ट्रैक्टरों को ही 0420 नंबर जारी कर रहा है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी और बईमानी की धारा 420 को कोई भी वाहन स्वामी अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर दर्ज नहीं कराना चाहता है। ऐसे में यह नंबर परिवहन विभाग द्वारा भोलेभाले किसानों के मत्थे मढ़ा जा रहा है। लगभग हर सीरीज में ट्रैक्टरों को ही 420 नंबर जारी किए जा रहे हैं। सीरीज में ट्रैक्टर नहीं होने के हालात में ही अन्य मोपेडों को ये नंबर किए जाते हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से जारी वाहनों की एक सीरीज में 9999 नंबर जारी किए जाते हैं। इसी सीरीज में धोखाधड़ी और बेईमानी की धारा 420 को भी जारी किया जाता है। मंगलवार को जब इन 0420 नंबरों की पड़ताल की गई तो पता चला कि जिले में आईपीसी की बदनाम धारा नंबर 420 को भोलेभाले किसानों दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जारी 23 सीरीज के 15 सीरीज के 0420 नंबर कृषि कार्य के लिए प्रयोग में होने वाले ट्रैक्टर को आवंटित किए गए हैं। जिस सीरीज में ट्रैक्टर नहीं हैं सिर्फ उन्हीं में ये 0420 नंबर को दूसरे वाहनों को दिए गए हैं। विभागीय कर्मचारियों की मानें तो 0420 नंबर जिम्हें जारी होते हैं वह आरटीओ आकर विवाद करते हैं। ऐसे में कृषि कार्य के लिए खरीदे गए ट्रैक्टरों का इस्तेमाल खेतों में ही होता है। सड़क पर वे ट्रैक्टर नहीं उतरते हैं इसलिए 0420 नंबर को किसानों के ट्रैक्टरों को जारी कर दिया जाता है।

ये हैं 0420 नंबरों के ट्रैक्टर स्वामी

यूपी 53 डीए 0420-सुदर्शन, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीबी 0420 ज्ञानेश्वर तिवारी, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीई 0420 गोपी, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीएफ 0420 दिलीप, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीएच 0420 अनिल कुमार मौर्या, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीजे 0420 प्रद्युमन तिवारी, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीके 0420 रंजीत सिंह, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीएल 0420 कैलाश, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीएम 0420 राधेश्याम यादव, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीएन 0420 नरसिंह नारायण, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीक्यू 0420 पन्ने लाल, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीआर 0420 जमोत्री देवी, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीएस 0420 अनिल कुमार, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीएक्स 0420 रामायण यादव, ट्रैक्टर
यूपी 53 डीवाई 0420 दुलारी देवी, ट्रैक्टर

संभागीय परिवहन अधिकारी गोरखपुर अनीता सिंह ने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं कि सीरीज के 420 नंबर को सिर्फ ट्रैक्टरों को जारी किए जाते हैं। किसानों को लेकर विभाग की ऐसी कोई मंशा नहीं है। जो भी नंबर जारी होते हैं उन्हें नियमानुसार सीरियल से जारी किया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed