{"_id":"5e512d668ebc3ef39143087b","slug":"transport-corporation-will-recruit-for-former-soldiers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पूर्व सैनिकों को भर्ती करेगा परिवहन निगम, जल्द शुरू होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पूर्व सैनिकों को भर्ती करेगा परिवहन निगम, जल्द शुरू होगा ट्रायल
Sat, 22 Feb 2020 07:02 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
UP roadways
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में चालकों की कमी को देखते हुए परिवहन निगम अब पूर्व सैनिकों की भर्ती करेगा। उनकी सेवा जनरथ बसों को चलवाने में ली जाएगी। इसकी शुरुआत में ट्रायल के लिए 20 पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवहन निगम का यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर है। यात्रा के दौरान यात्रियों को मनपसंद खाना मिले, उसके लिए निगम ने मील ऑन रोड एप की शुरुआत की है। बताया कि महिला सुरक्षा पर निगम का ध्यान है। उसके लिए सभी नई बसों में पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। साथ ही पुरानी बसों में भी पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। बताया कि 31 मार्च तक प्रदेश की 550 नई बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
एप से होगा बसों का निरीक्षण
रोडवेज की बसों की जांच अब एप के माध्यम से होगी। इसके लिए एआरएम को बसों की पांच फोटो खींचकर डालनी होगी। चार बस के अंदर एवं एक बाहर की फोटो होगी। फोटो में बस मानक पर खरी उतरने पर ही उसे सड़क पर उतरने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
हेल्थ चेकअप एवं बेबी फीडिंग सेंटर का उद्घाटन
यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर बस स्टेशन पर ही उनको स्वास्थ्य सुविधा मिले, उसके लिए गोरखपुर बस स्टेशन पर यलो हेल्थ चेकअप सेंटर एवं माताओं के लिए बने बेबी फीडिंग सेंटर का उद्घाटन शनिवार को मुख्य प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा ने की। इस दौरान आरएम डीवी सिंड, एआरएम केके तिवारी आदि मौजूद रहे।
बसों की हुई जांच
मुख्य प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा ने बताया कि उनके तीन दिवसीय दौरे में उन्होंने गोरखपुर क्षेत्र की बसों एवं बस अड्डों की जांच की। जांच में जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।