{"_id":"6a3d992eb3d812f1ae0ac7cb","slug":"transferred-from-kolkata-metro-over-35-years-of-experience-in-railway-and-metro-projects-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1365869-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनुज मित्तल बने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनुज मित्तल बने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
Fri, 26 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
- कोलकाता मेट्रो से हुआ स्थानांतरण, रेलवे और मेट्रो परियोजनाओं में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव
गोरखपुर। भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अनुज मित्तल ने बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह मेट्रो रेलवे कोलकाता में प्रमुख मुख्य इंजीनियर तथा कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
अनुज मित्तल ने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा आईआईटी दिल्ली से एमटेक की उपाधि प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से रेलवे में अपनी सेवाएं शुरू कीं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूर्व रेलवे, मेट्रो रेलवे, दक्षिण-पूर्व रेलवे, रेल विकास निगम लिमिटेड, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे तथा दक्षिण-पश्चिम रेलवे सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में कई जिम्मेदार पदों पर कार्य किया है। उन्हें रेलवे निर्माण, परियोजना प्रबंधन और प्रशासन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। अनुज मित्तल को विशेष रूप से मेट्रो परियोजनाओं के सफल संचालन और निर्माण का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कोलकाता मेट्रो और आरवीएनएल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कराया है।