फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transfer of SDO of Electricity Corporation to Prayagraj

Gorakhpur News: बिजली निगम के एसडीओ का प्रयागराज स्थानांतरण

Tue, 19 Mar 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Transfer of SDO of Electricity Corporation to Prayagraj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। आरओ प्लांट संचालक से घूस लेने के मामले में हटाए गए एसडीओ अजय कुमार यादव का प्रयागराज स्थानांतरण हो गया है। वह भटहट में तैनात थे। माधोपुर निवासी मंतोष का आरओ प्लांट है। उनके परिसर का मीटर खराब हो गया था। आरोप है कि मीटर बदलने के बाद एसडीओ ज्यादा रीडिंग दर्ज करने की चेतावनी दे रहे थे। मंतोष का आरोप है कि एसडीओ ने 25 हजार रुपये में बिल सही करने का आश्वासन दिया था। मंतोष ने पूरे मामले की जानकारी एंटीकरप्शन टीम को दी थी।

पिछले साल नवंबर में एंटीकरप्शन की टीम सूर्यकुंड एसडीओ कार्यालय पहुंची। मंतोष रुपये लेकर एसडीओ कार्यालय में गया तो वहां से उसे कार्यकारी सहायक संदीप के पास भेज दिया गया। रुपये लेने के लिए संदीप कार्यालय के बाहर आया। जैसे ही उसने मंतोष से रुपये लिए एंटीकरप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया। संदीप ने टीम को बताया कि एसडीओ अजय कुमार यादव के कहने पर उसने रुपये लिए हैं। इसके बाद संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed