यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छपरा यार्ड रिमाडलिंग व दोहरीकरण के चलते 15 जनवरी तक निरस्त हैं ट्रेनें
यार्ड रिमाडलिंग व दोहरीकरण के कारण 15 जनवरी तक कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे जनसंपर्क कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक छपरा जं. के यार्ड रिमाडलिंग, छपरा जं.-गौतमस्थान के मध्य 09 किमी. तक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य तथा छपरा-छपरा कचहरी के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है तो कुछ का मार्ग बदला गया है। इस कार्य के लिए 19 दिसंबर से ही ट्रेनें निरस्त चल रही है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- गोरखपुर से चलने वाली 05154 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 09 से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- सीवान से चलने वाली 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 से 16 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस 09 से 14 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- हटिया से चलने वाली 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- अहमदाबाद से चलने वाली 19165 अहमदबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 07, 10 एवं 12 जनवरी को निरस्त रहेगी।
- दरभंगा से चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 10, 13 एवं 15 जनवरी को निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- अमृतसर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 08, 12 एवं 13 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 08 से 13 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी 08 से 13 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 09 से 14 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 09 से 13 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- भागलपुर से चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी गाड़ी 11 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- गुवाहाटी से चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी 08 जनवरी, 2024 को अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- टाटानगर से चलने वाली 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 08, 09, 11 एवं 12 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग छपरा ग्रामीण-छपरा-सीवान-थावे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-मसरख-गोपालगंज-थावे के रास्ते चलाई जाएगी।
- हावड़ा से चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 08 से 13 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सीवान-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली 04553 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी 12 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 13 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-मऊ-बलिया-छपरा-छपरा ग्रामीण के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-खैरा-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जाएगी।
- डिब्रूगढ़ से चलने वाली 15903-डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- दरभंगा से चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 09 से 14 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- सहरसा से चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 09 से 14 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सीवान-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 12 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली 14008 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 09 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग औंड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली 15280 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस 12 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली 15622 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस 12 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-सीवान-छपरा-छपरा ग्रामीण के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-खैरा-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जाएगी।
- नाहरलागुन से चलने वाली 22411 नाहरलागुन-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 09 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग छपरा ग्रामीण-छपरा-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- छपरा से 10 से 15 जनवरी तक चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी। यह गाड़ी छपरा से भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
- नौतनवा से 09 से 14 जनवरी तक चलने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।
नियंत्रण/पुनर्निधारण
- डिब्रूगढ़ से 08 जनवरी को चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से 150 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 10 जनवरी को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकता एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- जम्मूतवी से 12 जनवरी को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस जम्मूतवी से 180 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 12 जनवरी को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस अमृतसर से 150 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- न्यू जलपाईगुड़ी से 13 जनवरी को चलने वाली 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 150 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- जयनगर से 13 जनवरी को चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जयनगर से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- डिब्रूगढ़ से 13 जनवरी को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से 150 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।