{"_id":"69177ebc49d614dfbc01a73c","slug":"trainee-officers-departed-after-thoroughly-understanding-the-working-of-the-railways-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1134909-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझ रवाना हुए प्रशिक्षु अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझ रवाना हुए प्रशिक्षु अफसर
विज्ञापन
एनईआर में पहली बार एक साथ आए 42 प्रशिक्षु अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार 2022 और 2023 बैच के 42 आईआरटीएस (इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज) प्रशिक्षुओं का दल गोरखपुर पहुंचा और रेलवे की कार्यप्रणाली को बारीकी समझा। प्रशिक्षुओं का दल नकहा स्टेशन पहुंचा और वहां हुए मॉकड्रिल को बारीकी से जाना। इसके अलावा प्रशिक्षुओं को ट्रेन ऑपरेशन, टिकटिंग व्यवस्था, लोडिंग, अनलोडिंग और अन्य बारीकियां बताई गईं।
रेलवे के विभिन्न विभागों का भ्रमण करने के बाद प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सतपथी ने प्रशिक्षुओं से कहा कि आपने एक ऐसी सेवा का चयन किया है जो रेल यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने का शानदार जरिया है। ऐसे में सभी प्रशिक्षुओं को बहुत ही जिम्मेदारी से आगे बढ़ते हुए रेल की तरक्की में भागीदार बनना होगा।
प्रशिक्षुओं को प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल और मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षु टीम में शामिल में आकंक्षा, अभिनव, आलिसा, अक्षत, अमितेश, अंकिता और अनूप ने बताया कि उन्होंने देश के कई जगहों का भ्रमण किया लेकिन गोरखपुर आकर काफी कुछ सीखने को मिला। यहां से अच्छी यादें लेकर सभी लौट रहे हैं। गोरखधाम में लगे विशेष कोच से गोरखपुर पहुंचे प्रशिक्षु शाम को कुशीनगर एक्सप्रेस से लखनऊ लौट गए।