{"_id":"64bb80ffccf86123be00d373","slug":"young-man-shot-dead-after-returning-home-in-deoria-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ससुराल से गांव जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक लेकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ससुराल से गांव जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक लेकर फरार हुए बदमाश
Sat, 22 Jul 2023 12:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:46 PM IST
सार
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश के लिए वाहन चेकिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर, मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां ससुराल से गांव जा रहे एक युवक की बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही-जैतपुरा मार्ग पर शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र के सूरज (28) पुत्र अखिलेश्वर की ससुराल खामपार थाना क्षेत्र के दुदही बाजार में है। वह शुक्रवार की शाम ससुराल आया था। सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से घर जा रहा था।
इसे भी पढ़ें: शहीद अंशुमान की अंतिम विदाई: माथे को चूमकर पत्नी ने कहा- मेरे हीरो, आपकी शहादत पर गर्व है मुझे
विज्ञापन
इसी दौरान अकटही-जैतपुरा मार्ग पर नोनार पांडेय गांव के पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक बदमाश फरार हो गए। मौके पर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, एसओ बनकटा मुकेश मिश्रा पहुंच गए।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश के लिए वाहन चेकिंग की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन