फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many trains running from Gorakhpur will stop at Kanpur Central

Gorakhpur News: कानपुर सेंट्रल पर रुकेंगी गोरखपुर से चलने वाली कई ट्रेनें, फंफूद स्टेशन पर रुकेगी शताब्दी

Fri, 01 Sep 2023 03:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
Many trains running from Gorakhpur will stop at Kanpur Central
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : शटरस्टॉक्स
पूर्वाेत्तर रेलवे की कई ट्रेनों का कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 5 मिनट के लिए प्रायोगिक ठहराव शुरू किया गया है। 6 सितंबर से यह ठहराव शुरू होगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी ।
विज्ञापन


इसके अलावा यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी । पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी । ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी। उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी। सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी। पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


फंफूद स्टेशन पर रुकेगी शताब्दी एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का 6 सितंबर से अगली सूचना तक उत्तर मध्य रेलवे के फफूंद स्टेशन पर एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त इस गाड़ी के इटावा, टुंडला, अलीगढ़ जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन के समय में परिवर्तन किया गया है। संशोधित समयानुसार यह गाड़ी इटावा स्टेशन पर 6 बजे पहुंचकर 6.20 बजे छूटेगी। टुंडला स्टेशन पर 7.26 बजे पहुंचकर 7.28 बजे छूटेगी। अलीगढ़ स्टेशन पर 8.15 बजे पहुंचकर 8.17 बजे छूटेगी। वहीं, नई दिल्ली से 6 सितंबर से चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस अगली सूचना तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 11.23 बजे पहुंचकर 11.28 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed